बांदा, जनवरी 6 -- बांदा। संवाददाता बबेरु में आग लगने से शटरिग का सामान जल कर खाक हो गया। मौके पर पहुंची दमकल जवानों ने आग पर काबू पाया। उसका लाखो का नुकसान हो गया है। कोतवाली क्षेत्र के मुरवल निवसी दीपक शुक्ला खेत में मकान बनाकर रहता है। वहीं पर शटरिग का सामान रखा है। सोमवार की रात अचानक शटरिग में आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच आग की लपटों ने पड़ोसी रामअवतार के घर को अपनी चपेट में ले लिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल ने जब तक आग बुझाई तब तक उसका सारा सामान जल कर खाक हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...