बांदा, नवम्बर 12 -- बांदा। संवाददाता शहर के चमरौड़ी निवासी एक वर्षीय गौरी पुत्री रविशंकर बुधवार की सुबह खेल रही थी। तभी गर्म चाय उसपर गिर पड़ी जिससे वह झुलस गई। इसी तरह गिरंवा थाना क्षेत्र के बहोरवा पुरवा निवासी 27वर्षीय राजकली पत्नी राजेश बुधवार की सुबह खाना बना रही थी। तभी उसके कपड़ों में आग लग गई। जिससे वह झुलस गई। उसे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...