सीतामढ़ी, मार्च 24 -- सीतामढ़ी। अनुमंडल अग्निशामालय बेलसंड की ओर से आग से सुरक्षा के लिए जागरुकता अभियान चलायी गई। अग्निशमन विभाग की ओर से टीम ने क्षेत्र के पांच जगहों पर लोगों को जागरूक करने का काम किया। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी सुरेन्द्र राम ने बताया कि जागरुकता टीम ने ग्रामीणों के बीच जागरुकता अभियान चलाया गया। जबकि पताही पंचायत मेंं ग्रामीणों के बीच माकड्रिल करके उन्हें जागरूक किया गया। साथ ही मौजूद लोगों के बीच आग से सुरक्षा के लिए क्या करें और क्या नही करें की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आग से सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने के लिए लिफ्लेट एवं पंपलेट का वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...