प्रयागराज, मई 28 -- उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय और 101 बटालियन रैपिड एक्शन फोर्स शान्तिपुरम फाफामऊ के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को मुक्त विश्वविद्यालय में अग्नि शमन और रक्षा का अभ्यास किया गया। इसमें रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों के कुशल मार्गदर्शन में मुक्त विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मियों और कर्मचारियों ने आग को बुझाने, आग में फंसे लोगों की सुरक्षा करने और झुलसे व्यक्तियों को अस्पताल तक पहुंचाने का अभ्यास किया। इसमें आरएएफ ने एक ऐसे अग्निशमन गेंद का उपयोग करना सिखाया जो आग पकड़ते ही फट जाता है और वह उस क्षेत्र की पूरी ऑक्सीजन सोख लेती है और आग अपनेआप बुझ जाती है। आरएएफ के कमांडेंट मनोज कुमार गौतम ने बताया कि यह बहुत ही कारगर और आधुनिक उपकरण है। कुलपति प्रो. सत्यकाम ने कहा कि सुरक्षा कर्मियों को विशेष तौर पर इस प्रशिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.