बक्सर, फरवरी 12 -- देंगे जानकारी नुक्कड़-नाटक व जागरुकता वाहन को हरी झंडी दिखा रवाना किया डीएम ने कहा-नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को दी जायेगी जानकारी फोटो संख्या 22 कैप्शन- गुरुवार को अग्नि सुरक्षा घर-घर तक कार्यक्रम के तहत नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान में भाग लेते कलाकार। बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में अग्नि सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष जन जागरूकता अभियान की शुरुआत कर दी है। इसके तहत जिलेवासियों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आग से बचाव और उससे निपटने के उपायों के प्रति जागरूक किया जाएगा। शहर के बाजार समिति रोड स्थित होमगार्ड कार्यालय में गुरुवार को आग से सुरक्षा व बचाव की जानकारी देने के लिए नुक्कड़ नाटक टीम व जन-जागरुकता वाहन को रवाना किया गया। बिहार अग्निशमन सेवाओं की तमाम जानकारियों को समेटे हुए बैनर व पोस्टर से स...