देवरिया, नवम्बर 20 -- मझौलीराज (देवरिया) हिन्दुस्तान संवाद। मझौलीराज उपनगर के वार्ड संख्या 11 शिक्षा नगर में गुरुवार की दोपहर पर अचानक लगी आग से पांच परिवार की रिहायशी झोपड़ी जल कर स्वाहा हो गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। राजस्व टीम ने नुकसान का ब्यौरा बना तहसीलदार को सौंप दिया। आग लगने की घटना में लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। मझौलीराज उपनगर के वार्ड संख्या 11 शिक्षा नगर के रहने वाले हरेंद्र साहनी, धर्मवीर साहनी, अनिरुद्ध साहनी, शत्रुधन साहनी पुत्र भूमंगल साहनी झोपड़ी डाल कर अलग-अलग रहते हैं। दोपहर के समय सभी के परिवार के लोग मछली पकड़ने, बकरी चराने समेत अन्य कार्य से बाहर गए थे। अचानक हरेंद्र साहनी की झोपड़ी में आग पकड़ लिया। आग की लपटे निकलता देख आसपास के लोग पहुंचे और आग बुझाने में जुट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.