पूर्णिया, दिसम्बर 20 -- केनगर, एक संवाददाता।केनगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-16 स्थित गणेशपुर यादव टोला के समीप सड़क किनारे बहियार में गुरुवार की रात अचानक आग लगने से किसानों को भारी नुकसान हुआ। इस घटना में एक किसान के चार बीघा खेत का धान का बोझा तथा तीन अन्य किसानों के मवेशियों के चारे के लिए रखे गए धान का पुआल जलकर राख हो गया। आग से एक लाख रुपये से अधिक की क्षति का अनुमान लगाया गया है। घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। दूर से आग की तेज लपटें देखकर आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार चार बीघा खेत का धान का बोझा वार्ड संख्या-16 निवासी सुरेंद्र यादव के पुत्र दिलीप यादव का था। वहीं धान का पुआल स्वर्गीय सुखदेव यादव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.