चंदौली, दिसम्बर 14 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के तियरी गांव में बीते शनिवार की देर शाम अज्ञात कारणों से लगी आग ने किसान की मेहनत पर पानी फेर दिया। आग की चपेट में आकर योगेंद्र चौबे की लगभग दो बीघा खड़ी धान की फसल तथा खलिहान में रखा चार बीघा का पूवाल जलकर राख हो गया।आग लगने की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। खेतों से उठती लपटें देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पंपसेट, बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों के अथक प्रयास से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, अन्यथा आग आसपास के खेतों तक फैल सकती थी। पीड़ित किसान योगेंद्र चौबे ने बताया कि आग लगने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। धान की फसल कटाई के लिए तैयार थी, जिससे घर की सालभर की जरूरत पूरी होने की उम्मीद थी, लेकिन आग ने सब कुछ नष्ट कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.