अररिया, दिसम्बर 17 -- भरगामा, एक संवाददाता भरगामा प्रखंड क्षेत्र के रघुनाथपुर उत्तरी पंचायत के वार्ड 15 में आग लगने से दो घर जलकर राख हो गये। इसमें एक मिल का घर और एक आवासीय घर शामिल हैं। अगलगी की इस घटना में दो लाख से ज्यादा की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। आगलगी की इस घटना में आटा चक्की मिल, बिजली मोटर आदि जलकर राख हो गये। ग्रामीण और दमकल कर्मी के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया गया कि मिल घर में अचानक से आग लग गयी। आग ने बगल के एक आवासीय घर को भी अपने चपेट में ले लिया। पीड़ित ने बताया कि उसके मिल घर में अचानक आग लग जाने से आटा पीसने का मशीन,जेनरेटर, होंडा पंप सेट समेत अन्य समान जलकर राख हो गया। इधर मुखिया प्रतिनिधि लड्डू यादव ने पीड़ित को अविलंब सरकारी सहायता प्रदान करने कि मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...