मुंगेर, दिसम्बर 9 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विराटपुर पंचायत अन्तर्गत गाजीपैता गांव में सोमवार सुबह अज्ञात कारणों से आग लगने से दो घर सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। जानकारी अनुसार विराटपुर पंचायत के गाजीपैता गांव में पहले आग स्व महेंद्र यादव के घर में लगी, जहां उनकी पत्नी गुलाब देवी अकेली सो रही थी। आग तेजी से फैली और बगल में स्थित राहुल यादव के घर को भी अपनी आगोश में ले लिया।आग लगने के शोर पर जुटे ग्रामीणों के द्वारा जबतक आग पर काबू पाया जाता तबतक देखते ही देखते घर सहित घर में रखें दैनिक उपयोग कि सभी वस्तु अनाज कपडा, बर्तन, फर्नीचर जलकर राख हो गया। घटना से पीडित परिवार खुले आसमान के नीचे जीने को विवश हो गया। इस संबंध में सोनवर्षा अंचल के आरओ सैयद बादशां ने बताया कि पंचायत के राजस्व कर्मचारी को मौके पर भेजकर व...