मिर्जापुर, दिसम्बर 10 -- जमालपुर। क्षेत्र के हरदी- सहिजनी गांव में बुधवार को दोपहर दो बजे पुरेसी की चिंगारी से लगी आग से धान की मड़ाई के बाद खेत में रखा दस बीघा का पुआंल जलकर राख हो गया। गांव निवासी किसान मृत्युंजय पांडेय एवं कृष्णमुरारी पांडेय का धान का पुआंल रखा था। उसमें आग लग जाने से कुछ ही देर में आग विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर जुटे लोगों ने आग बुझाना चाहा लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। पुआल जल जाने से पशुओं के समक्ष चारे का संकट उत्पन्न हो गया। किसानों ने प्रशासन से जले पुआल का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...