अररिया, जनवरी 6 -- जोकीहाट, (ए.सं.)। महलगांव थाना क्षेत्र के चौकता पंचायत के इसरवा गांव में आग लगने दो लोगों का घर जलकर राख हो गया। अगलगी की घटना में तीन कीमती मवेशी की झुलस कर मौत हो गई। इसके साथ ही तीन मवेशी भी घायल हो गए। अगलगी घटना में अनाज, कपड़ा सहित अन्य सामानों से करीब ढाई लाख की सामान नष्ट होने की अनुमान है। हालांकि आग लगने का कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। अग्नी पीड़ितों ने बिजली की शार्ट से घर में आग लगने की आशंका जताई है। घटना के संबंध में बताया गया कि घर अचानक आग लग गई। आग लगते ही ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। इससे देखते ही देखते अब्दुल वहाब व तौहीद का घर मलो में तब्दील हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...