लखनऊ, मई 2 -- रहीमाबाद, संवाददाता। रहीमाबाद के पहाड़पुर में शुक्रवार दोपहर आग लगने से एक किसान की तीन बीघा गेहूं व जौ की फसल राख हो गई। किसान अनिल सिंह ने बताया कि दोपहर खेत पर गए तो देखा कि उनकी फसल जल चुकी थी। पीड़ित किसान ने आग लगने की सूचना पुलिस व लेखपाल को दी। किसान का आरोप है कि किसी ने फसल में आग लगायी है। पीड़ित ने थाने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ फसल जलाने की तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...