सोनभद्र, नवम्बर 23 -- रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के ढोढ़री गांव में रविवार की दोपहर खलिहान में आग लगने से तीन बिगहे का पुहाल जल गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के ढोढ़री गांव निवासी श्रीपति पुत्र निरहू का तीन बिगहे का पुआल खलिहान में रखा था। रविवार की दोपहर दो बजे पुआल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरा पुआल धूं-धूं कर जलने लगा। आग की लपटे देख परिजनों ने शोर मचाना शुरु कर दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घंटे भर मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक पूरा पुआल जल गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...