सीतामढ़ी, फरवरी 22 -- सुरसंड। स्थानीय मुख्य चौक से सटे सीएचसी के निकट एनएच-227 से पुपरी बस स्टैंड को जाने वाली तिवारी गली में शनिवार देर शाम आग लगने से एक दवा दुकान समेत तीन अन्य झोपड़ीनुमा दुकानें जल गईं। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब नौ बजे दुकानों से धुआं व आग की लपटें उठती दिखीं। थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के सहयोग से मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक सभी चारों दुकानें पूरी तरह जल चुकी थी। आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...