अररिया, जनवरी 6 -- पलासी, (ए.सं.)। प्रखंड के पकरी पंचायत के बेलवारी वार्ड संख्या 13 में सोमवार की रात अचानक आग लगने से तीन घर जल गये। इस अगलगी की घटना में घरेलू अनाज, कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर सहित करीब एक लाख से अधिक की संपत्ति जल गया। हालांकि आग लगने के सही कारणों का पता नही चल पाया है। पीड़ितों में मो. खालिद, फारूक व सिद्दीक शामिल हैं। इस संबंध में पीड़ित मो. खालिद व वार्ड सदस्य आबिद ने बताया कि सोमवार की रात बेलवाड़ी गांव में अचानक आग लगने से खालिद, फारूक व सिद्दीक का तीन घर जल गए। इस अग्निकांड की घटना में घरेलू अनाज, कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर सहित करीब एक लाख से अधिक की संपत्ति जल गया। वार्ड सदस्य मो. आबिद ने प्रशासन से राहत सामग्री मुहैया कराने की मांग की है। इस पीड़ित ने बताया कि इसकी सूचना प्रशासन को दे दी गयी है। इधर सीओ सुशीलकान्त सिंह ने बता...