गोरखपुर, जनवरी 16 -- मोतीराम अड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थानाक्षेत्र के शिवपुर बाबू टोला निवासी रामा निषाद पुत्र कमला निषाद की झोपड़ी में बुधवार की रात आग लगने से पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आकर झोपड़ी में बंधी दो बकरियां जलकर मर गईं। पीड़ित के अनुसार झोपड़ी में रखा खाने-पीने का राशन, बर्तन, कपड़े सहित घरेलू सामान भी आग में नष्ट हो गया। घटना के समय परिवार के सदस्य सुरक्षित बाहर थे, जिससे जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पीड़ित ने प्रशासन से राहत और मुआवजे की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...