गिरडीह, मार्च 19 -- गिरिडीह। आग से बुरी तरह झुलस जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना हीरोडीह थाना क्षेत्र के कुसमा गांव की है। मृतक कुसमा गांव निवासी 38 वर्षीय सिराज अंसारी है। मंगलवार को सदर अस्पताल में नगर थाना पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की और परिजनों का फर्द बयान लिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पत्नी नसीमा खातून ने पुलिस को दिये गये फर्द बयान में कहा है कि उसके पति काफी शराब का सेवन करते थे। सोमवार को वे घर से निकले थे। रात लगभग आठ बजे गांव के युसूफ अंसारी ने बताया कि उसके पति के शरीर में आग लग गयी और वह जल रहा है। यह सुन वह घर से दौड़कर अपने पति के पास पहुंची तो देखा कि वह आग में जलने से बुरी तरह झुलस गया है। इसके बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से वह अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.