गिरडीह, जनवरी 11 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के पिहरा पश्चिमी पंचायत स्थित रेहड़ी गांव में नारायण राय की 65 वर्षीय पत्नी केसिया देवी की आग से झुलस कर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उक्त महिला अपने घर में आग जलाकर ताप रही थी। इस दौरान आग की लपट उसकी साड़ी में पकड़ ली। परिजनों ने शरीर में जल रहे कपड़े को बुझाया लेकिन तबतक महिला गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। आनन फानन में स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे हजारीबाग ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में मातम छा गया। मौत की खबर सुनकर पिहरा पश्चिमी पंचायत के मुखिया अमित कुमार, उपमुखिया संदीप कुमार, भाजपा नेता योगेंद्र प्रसाद आदि उसके घर पहुंचे ओर परिजनों को ढांढस बंधाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...