समस्तीपुर, फरवरी 10 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरुषोत्तमपुर गांव के वार्ड 5 में रविवार की देर शाम खाना बनाने के दौरान गैस से लगी आग से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। वहीं उसे बचाने के दौरान उसके पति समेत तीन अन्य लोग भी झुलस गये। स्थानीय लोगों की माने तो एलपीजी गैस पाइप लीक होने के कारण यह हादसा हुआ। आग की लपट इतनी तेज थी कि झुलसी महिला वहीं पर दम तोड़ दी। मृतका की पहचान गांव के ही वीरेंद्र महतो की पत्नी संगीता देवी (35) के रूप में हुई। वहीं पत्नी को बचाने के दौरान उसका पति वीरेंद्र महतो भी गंभीर रूप से झुलस गया। इस दौरान आग लगने के कारण बिजली का तार गल जाने के कारण करंट लगने से गांव के ही रोहित कुमार एवं मोनू कुमार भी गंभीर रूप से झुलस गये। सभी जख्मी का इलाज निजी क्लीनिक में किया जा रहा है। अगलगी की सूचना पर गांव के लोग दौड़े। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.