चतरा, दिसम्बर 10 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रतापपुर प्रखंड के सिजुआ पंचायत अंतर्गत गारा गांव में सोमवार की रात आग से झुलसने से 65 वर्षीय सोमर बैगा की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना कि सूचना पर प्रखंड के स्वास्थ्य विभाग एवं प्रखंड प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की तफतीश करते हुए ग्रामीणों के सहयोग से उसे अंतिम संस्कार कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार वृद्ध सोमर बैगा के परिवार में कोई नहीं है। वह ठंड से निजात पाने के लिए अकेले आग जला कर ताप रहे थे, तभी पैर फिसलने से वे जलती आग में चला गया, और वह बूरी तरह से झुलस गया, जिससे उसकी मौत हो गयी। आसपास के लोगों ने बताया कि कई दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन अब तक गांव के गरीब और वृद्ध लोगों को सरकारी कंबल नहीं मिले। सोमर बैगा भी कंबल का इंतजार कर रहे थे और मजबूरी में आग के सहारे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.