चतरा, फरवरी 2 -- गिद्धौर। प्रखंड के बारियातु गांव निवासी कन्हाई भुइयां(45), पिता मानकी भुइयां, सोमवार की अहले सुबह आग से बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद परिजनों व ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल कन्हाई भुइयां को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कन्हाई भुइयां ठंड से बचने के लिए बोरसी में अलाव जलाकर बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक आग की लपटें उसके शर्ट में पकड़ ली। जिससे उसके शरीर का बड़ा हिस्सा झुलस गया और वह दर्द से कराहने लगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...