लातेहार, फरवरी 1 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। हेरहंज प्रखंड के सलैया गांव में गुरुवार की देर रात आग से एक वृद्ध महिला धनिया देवी झुलस गई। धनिया देवी ने बताया कि ठंड से बचने के लिए वह अलाव ताप रहीं थी। इसी दौरान वह आग के चपेट में आ गई। इस घटना के बाद परिजनों ने महिला को आनन-फानन में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। चिकित्सक ने बताया कि महिला 70 प्रतिशत से ऊपर जली हुई है,उसकी स्थिति चिंताजनक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...