देवघर, दिसम्बर 13 -- देवघर, प्रतिनिधि दुमका जिला के तालझारी थाना क्षेत्र के रायकिनारी गांव में आग से झुलसी एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, महिला अपने घर में अकेली थी और ठंड से बचने के लिए आग ताप रही थी। उसी दौरान अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई, जो देखते ही देखते पूरे शरीर में फैल गई। आसपास के लोग शोर सुनकर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक महिला गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। परिजनों ने तुरंत देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया। हालांकि, इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि हादसे के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। पुलिस शव पोस्टम...