लखीमपुरखीरी, फरवरी 12 -- मझगईं कस्बे में मंगलवार रात एक नवविवाहिता आग से गंभीर रूप से झुलस गई। उसे बचाने की कोशिश में उसका पति भी झुलस गया। दोनों को पलिया सीएचसी ले जाया गया। वहां से पत्नी को लखीमपुर जिला अस्पताल और आगे लखनऊ रेफर कर दिया गया। कस्बा व थाना मझगईं निवासी मोहन कश्यप की पत्नी रोहिणी मंगलवार रात को घर में किसी तरह आग से झुलस गई। रोहिणी इसी थाने के छेदुई पतिया के टापर पुरवा गांव निवासी मनोज कुमार की बेटी है। करीब छह माह पूर्व रोहिणी और मोहन ने प्रेम विवाह किया था। लोगों की मदद से दोनों को पलिया सीएचसी पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बार डॉक्टरों ने रोहिणी को लखीमपुर जिला अस्पताल भेज दिया। वहां से भी उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। एसओ राजू राव ने बताया कि मामले में कोई तहरीर या सूचना नहीं मिली है। दोनों का लखनऊ में इलाज चल रहा ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.