चाईबासा, मार्च 19 -- चाईबासा। मुफस्सिल थाना अंतर्गत जोजोहातु गांव निवासी 35 वर्षीय जांबी बुकरू की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में बुधवार की मौत हो गई। आग से जलने से उसे सदर अस्पताल में एक महीना पहले भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार 14 फरवरी 2025 को जांबी बुकरु अपने घर लगडी जला कर बच्चे को तेल लगा रही थी। उसी दोरान उसके कपड़े में आग लग गई।जब तक आग बुझाई जाती वह काफी जल गई थी। उसी दिन उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान एक महीना बाद उसकी मौत हो गई।सदर अस्पताल प्रशासन के द्वारा सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस शव कै अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया गया।परिजनों ने बताया कि बच्चे को तेल लगाने के दौरान झुलस गई, इलाज के दौरान बुधवार को सदर अस्पताल में मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.