चाईबासा, जनवरी 11 -- चाईबासा।आग से झुलसने से मंझारी थाना अंतर्गत दोकाटा गांव निवासी 20 वर्षीय कदमा बोइपाई की इलाज के दौरान रविवार को सदर अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार को रात के लगभग 9 बजे मृतिका अपने पति जगदीश बोइपाई को खाना दे रही थी। पीछे में लकड़ी का चूल्हा जल रहा था। अचानक उसके नाइटी में आग पकड़ लिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। रात के लगभग 12:30 बजे उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान रविवार को सुबह लगभग 6 बजे मौत हो गई। घटना की सूचना पाते ही सदर थाना पुलिस सदर अस्पताल आई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।परिजनो ने बताया कि शनिवार को रात में पति को खाना दे रही थी,घर लकड़ी चूल्हा जल रहा था। अचानक उसके कपड़े में पीछे से आग पकड़ लिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस थी, इलाज के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.