गढ़वा, दिसम्बर 19 -- गढ़वा। सदर थानांतर्गत फरठिया गांव निवासी अनिरुद्ध चौधरी का पुत्र 11 वर्षीय संदीप कुमार चौधरी गुरुवार को आग में झुलसकर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि संदीप और उसका छोटा भाई रविंद्र कुमार चौधरी को उसकी मां ने अपने घर में रहने के लिए कह कर किसी काम से निकली थी। उसी क्रम में संदीप के छोटा भाई रविंद्र ने एक माचिस का तिल्ली जलाकर संदीप के ऊपर फेंक दिया। उससे उसके कपड़े में आग लग गई। घटना के बाद संदीप ने अपना आग पानी से बूझाकर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। उसके बाद परिजनों उसे घायल अवस्था में उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...