फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 24 -- कायमगंज। जिजपुरा गांव में मंगलवार को संदिग्ध हालात में एक युवती आग से जल गई। परिजनों ने एक युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है। वह 95 फीसदी जल गई है। गंभीर हालत में उसे सैफई रेफर कर दिया है। पुलिस को जांच पड़ताल में एक पत्र और टेप मिला है। घटना को देखते हुये एसपी आरती सिंह ने पहुंचकर जानकारी की । जिजपुरा गांव के भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष रजनेश गौतम की 21 वर्षीय बहन नीलम दोपहर में घर से करीब 100 मीटर दूर खेत पर बनी झोपड़ी में गई थी। झोपड़ी में गृहस्थी का सामान रखा है और मवेशी भी बंधते हैं। नीलम वहां पर संदिग्ध हालातों में आग से गंभीर रूप से जली पाई गई। परिवार के लोग उसे सीएचसी लेकर आए। यहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सेफई रेफर कर दिया। नीलम के बड़े भाई अनीस ने बताया कि घटना के समय उसकी मां ...