गंगापार, फरवरी 19 -- थाना बहरिया क्षेत्र के याशीनपुर उर्फ करनाईपुर गांव में एक झोपड़ी में लगी आग से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार लल्लू राम बिन्द गांव में ही एक झोपड़ी बना कर रहता था। बुधवार देर रात अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गयी जिससे झोपड़ी में रखे गृहस्थी का सामान व राशन तथा एक मोटर साइकिल व चारपाई सहित बिस्तर जल गया। लल्लूराम ने बताया कि रात को झोपड़ी में ऊपर से लगी आग, झोपड़ी को जलता देख परिजन व उसका पुत्र रवि बिन्द ने शोर मचाया किन्तु जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक झोपड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...