महोबा, दिसम्बर 22 -- खरेला, संवाददाता। सर्दी से बचने के लिए दिव्यांग घर में आग की अंगीठी जलाकर सो गया। रात्रि में आग भड़कने से दिव्यांग की आग से जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। थाना क्षेत्र के पाठा गांव निवासी 60 वर्षीय दिव्यांग रूपा कहार घर के अकेला रहता था। सर्दी से बचने के लिए दिव्यांग ने अंगीठी जला ली। रविवार को अंगीठी से तापते हुए दिव्यांग सो गया। रात्रि में आग कमरा में रखी लकड़ी और अन्य सामग्री तक पहुंचने से आग भड़क गई। जिससे आग ने पूरे कमरे को चपेट में ले लिया, जिससे दिव्यांग की आग से जलकर मौत हो गई। आग बढ़ने पर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए और मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। बत...