आगरा, दिसम्बर 11 -- थाना क्षेत्र के गांव उतरना में गुरुवार की दोपहर अज्ञात कारण से एक घर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर घर में रखा घरेलू सामान जल गया, एक भैंस झुलस गया, जबकि भैंस का बच्चा जलकर मर गया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने मशक्त कर आग पर काबू पाया। स्थानीय लेखपाल, पुलिस, पशु चिकित्सक ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली है। सिढ़पुरा के उतरना गांव निवासी नागेंद्र पुत्र चूरे सिंह सोलंकी के घर में गुरुवार की दोपहर अज्ञात कारण से आग लग गई। जैसे ही घर से आग की लपटें तेज हुईं, चीखपुकार शुरू हो गई। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए और मशक्कत कर आग पर काबू पाया। तब तक आग की चपेट में आकर नागेंद्र की एक भैंस झुलस गई, भैंस का बच्चा जलकर मर गया। इसके अलावा घर में रखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.