पीलीभीत, जनवरी 6 -- लालपुर। अज्ञात कारणों से एक छप्परपोश घर में आग लगने से सामान जलकर राख हो गया। घटना रविवार देर रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। गनीमत रही कि घटना के समय घर के लोग में दूसरी तरफ सो रहे थे। गांव लालपुर निवासी अर्जुन अपने परिवार के साथ छप्परपोश मकान में रहता है। परिवार में उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी, दो बेटे शिवम और अमित तथा एक बेटी शगुन देवी सहित सभी रहते हैं। आग लगने से एक चारपाई, बिस्तर, एक नई साइकिल, पहनने के कपड़े, खेतों में सिंचाई के लिए उपयोग किया जाने वाला पाइप सहित अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। परिवार का कहना है कि आग सामान्य नहीं लगी है क्योंकि उसके आसपास कहीं कोई आग नहीं थी। उन्हें आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाई गई है। घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचन...