महाराजगंज, अप्रैल 6 -- अड्डा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा तहसील क्षेत्र के बनगाई, महुअवा व अड्डा बाजार के सीवान में कटाई के लिए तैयार गेहूं की फसल शनिवार की दोपहर अज्ञात कारणों से जल कर राख हो गई। फसल को जलता देख किसान अपनी जान को जोखिम में डाल बुझाने का हर संभव प्रयास करने लगे। रोते-बिलखते हुए आग बुझा रहे थे। पर, देखते ही देखते दस एकड़ गेहूं की फसल राख में तब्दील हो गई। जल फसल को देख किसान फफक कर रोने लगे। बनगाईं और महुअवा अड्डा के किसान बल्ली राजभर,सुग्रीम गुप्ता,मनोज मद्धेशिया,बृजेश मद्धेशिया, वकील शर्मा, रामबचन सिंह,शिवबचन सिंह आदि ने बताया कि कटाई के लिए मजदूर नहीं मिलने पर फसल को काटने के लिए कंबाइन मशीन का इंतजार कर रहे थे। फसल पूरी तरह पक कर तैयार हो गई थी। कटाई के बाद एक-दो दिन में गेहूं घर आ जाता, पर पता नहीं कैसे फसल में आग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.