प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 23 -- लक्ष्मणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। शॉर्ट-सर्किट से छप्परनुमा घर में आग लग गई। आग से घर में गृहस्थी जलकर राख हो गई। छप्पर के नीचे बंधे तीन मवेशी जलकर मर गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को काबू किया। लीलापुर थाना क्षेत्र के पूरे मकन (इटौरी) निवासी मलूके भारती के छप्परनुमा घर में सोमवार दोपहर बाद करीब दो बजे अज्ञात कारणों से अज्ञात लग गई। आग देख घर के लोग चीखने लगे। शोर सुनकर लोग दौड़े आग बुझाना शुरू किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड पहुंची और आग को काबू किया, लेकिन तब तक आग से घर की गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी। इसके साथ ही छप्पर के नीचे बंधे तीन मवेशियों की जलकर मौत हो गई थी। आग की घटना में पीड़ित का लाखों का नुकसान हो गया। घटना के समय घर के लोग छप्पर के नीचे ही थे, लेकिन आग को फैलते देख...