हरदोई, अप्रैल 5 -- हरपालपुर। अज्ञात कारणों के चलते झोपड़ीनुमा घर में आग लगने से गृहस्थी का सामान सहित नकदी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी में मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी राजस्व विभाग को दी। अरवल थाना क्षेत्र के बानामऊ के मजरा दक्षिणपुरवा गांव निवासी रामवृक्ष के घर में शुक्रवार रात को अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घर में रह रहे परिजन जब तक कुछ जान पाते तब तक आग की चपेट में आने से घर में रखे आठ हजार रुपये, चार कुंतल गेहूं, चारपाई सहित गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद कई घंटे की मेहनत से आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना की जानकारी अरवल थाना पुलिस व राजस्व विभाग को दी गई है। आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार...