मधुबनी, मार्च 22 -- बिस्फी। जगवन पूर्वी पंचायत के बरदाहा निवासी रामेश्वर साहब के मवेशी सह आवासीय घर में भीषण आग लग गयी। आग से घर का अनाज, कपड़ा समेत करीब दो लाख का सामान जल कर राख हो गया। वहीं पशुपालक रामेश्वर साह का तीन भैंसें की भी आग से झुलसने से मौत हो गयी। जबकि छह भैंस और उसके बच्चे बुरी तरह से झुलस गये हैं। लोगों की सहायता से दो घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के क्रम में गृह स्वामी भी झुलस गये हैं।सूचना मिलने पर प्रखंड पशु चिकित्सक सुधांशु शेखर सिंह मौके पर पहुंच कर घायल मवेशियों का इलाज करवाया।तथा मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम कराया। पीड़ित परिवार पूरी तरह से पशुपालन पर ही निर्भर था। मवेशियों के मरने और घायल होने के बाद परिवार पर विपत्तियों को पहाड़ टूट पड़ा है।सूचना मिलने पर मुखिया प्रतिनिधि गणेश दास,मो चा...