बगहा, दिसम्बर 17 -- मझौलिया, एक प्रतिनिधि। सरिसवा बाजार स्थित वार्ड-10 के देवान टोली में सोमवार रात 11 बजे भीषण अगलगी हुई। इसमें एक ही परिवार के आठ भाइयों के घर, शादी के लिए रखे पांच लाख रुपये नकद, बर्तन, जेवर, कपड़े समेत दर्जनों बकरियां और मुर्गे जलकर मर गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलवाया। इसके बाद दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। हालांकि आग पर काबू पाने से पूर्व ही घर में रखे सारे सामान जलकर राख हो गये। अख्तर देवान की पुत्री की शादी आगामी 19 दिसंबर को होनी है। शादी के कर्ज लेकर रखे गये नकद पांच लाख, कपड़े, बर्तन, साइकिल, सिलाई मशीन, जेवर आदिआग में जल गये। सीओ राजीव रंजन ने बताया कि राजस्व कर्मचारी की रिपोर्ट आ गई है। छह लोगों के घर पूरी तरह जल गये हैं। दो लोगों के घर आंशिक रूप से जले हैं। इस...