बागेश्वर, मार्च 11 -- बागेश्वर। पिथौरागढ़ जिले के पाखू निवासी एक युवक आग सेकते समय असंतुलित होकर अंगीठी में गिर गया। इस हादसे में वह बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे पहले सीएचसी कांडा लाए, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय दीपक सिंह पुत्र तिलोक सिंह निवासी ग्राम पांखू, थाना बेरीनाग, पिथौरागढ़ जिला सोमवार की शाम अपने घर में आग सेक रहा था। इसी दौरान वह असंतुलित होकर अंगीठी में गिर गया। इस हादसे में वह बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे पहले सीएचसी कांडा लाए। यहां से जिला अस्पताल रेफर किया। जहां उनका इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार युवक को मिर्गी के दौरे आते हैं। आग सेकते समय उसे दौरा आ गया और वह अंगीठी में गिर गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.