बांदा, दिसम्बर 7 -- बांदा। संवाददाता शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिजलीखेड़ा जंगल दफ्तर के पास निवासी राजा शांतनु पुत्र रामकृपाल ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि रविवार को लगभग साढ़े दस बजे उसके घर में आग लगा दी गई। इससे कीमती सामान, साइकिल, कपड़े आदि जल गये। मोहल्लेवासी आग न बुझाते तो नुकसान ज्यादा हो जाता। बताया कि घर के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। रंजिशन आग लगाई गई है। पीड़ित ने जांच कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...