मेरठ, फरवरी 1 -- रोहटा। थाना क्षेत्र के किनौनी गांव में युवक ने पड़ोसी दंपति पर घर में रखे उपलों में आग लगाने के बाद विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। किनौनी निवासी सुभाष चंद पुत्र मेक चंद ने बताया कि गुरुवार रात पड़ोस में रहने वाली महिला ने उसके घर में रखे उपलों और कपड़े में आग लगा दी थी। आग से घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया था। शुक्रवार सुबह उसने और उसकी माता ने विरोध किया तो आरोप है कि दंपति ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। लोहे की बलकटी निकालकर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने बताया कि घटना की वीडियो उसने अपने मोबाइल फोन से बना ली है। उधर, थाना प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।...