अररिया, जनवरी 17 -- पटेगना। एक संवाददाता शुक्रवार दोपहर सदर प्रखंड के झमटा पंचायत के वार्ड संख्या तीन अंतर्गत उमरा टोला में आग लगने से 14 परिवार के 20 घर जलकर राख हो गये। इस घटना में अतीक के एक मवेशी की झुलसकर मौत हो गई जबकि आरिफ का दो मवेशी झुलसने से बुरी तरह जख्मी हो गया। इसके अलावे इस भीषण अग्निकांड में मसरूर का एक किराना दुकान भी आग के हवाले हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। अररिया तथा सोनामणी गोदाम के दमकल टीम ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में कई मोबाइल सहित आम, कटहल आदि फलदार पेड़ भी बुरी तरह जल गए। ग्रामीण शॉर्ट सर्किट से आग लगने का आशंका जाहिर की है। अग्निकांड के इस घटना में कपड़ा, बर्तन, अनाज, फर्नीचर आदि सहित 15 लाख के क्षति का अनुमान है। पीड़ितों में अतीक, जुबैर, आशिक, मशिक, हबीक, मस...