जौनपुर, फरवरी 13 -- गौराबादशाहपुर (जौनपुर)। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गजना गांव में राजबहादुर यादव मेजर के घर गुरुवार की रात बिजली के शार्टसर्किट से आग लग गई, जिससे एक कमरे में रखा फ्रिज और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह पानी फेंक कर आग पर काबू पाया। नहीं तो और नुकसान हो सकता था। हालांकि इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घर में रखा रसोई गैस का सिलेंडर भी बाहर निकाल लिया गया। गैस सिलेंडर में आग लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...