किशनगंज, दिसम्बर 2 -- बहादुरगंज। मंगलवार की अहले सुबह बहादुरगंज नगर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 17 स्थित एक घर मे अचानक आग लगने से पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। जहां आग की भीषण तेज लपटों को देख आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर बहादुरगंज थाने में तैनात अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग की तेज लपटों पर काबू पाने मे जुट गयी। जहां आग की तेज लपटों पर काबू पाते पाते घर के भीतर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित गृह स्वामी सईदुर रहमान ने बताया की वह गोपालपुर वार्ड 17 स्थित किराये के कमरे मे रहकर गावं गावं घूमकर फेरी का कारोबार किया करता था।इस क्रम मे फेरी के कारोबार हेतु कमरे मे रखा लाखों का समान जलकर पूरी तरह राख़ मे तब्दील हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...