नोएडा, जनवरी 2 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-49 के बरौला स्थित एक प्लॉट में गुरुवार को आग लग गई। प्लॉट में रखा लाॅन्ड्री का सामान जलकर राख हो गया। दमकल की चार गाड़ियों ने एक घंटे में काबू पाया । आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि गली नंबर 16 के एक प्लॉट में इलाइट डुबीलाइट नाम से लॉन्ड्री चल रही थी। गुरुवार रात को 11 बजे के करीब लाॅन्ड्री परिसर में आग लग गई। लोगों ने धुआं निकलता देखा तो पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। जिस समय आग लगी,अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। सूचना मिलने के कुछ ही समय बाद दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग का दायरा बढ़ता देख दो अन्य गाड़ियां भेजी गईं। 30 से अधिक अग्निशमनकर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अंदर कपड़ा होने ...