फिरोजाबाद, मार्च 20 -- कोटला रोड स्थित एक कबाड़े के गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से आसपास के लोगों में दहशत कायम हो गई। हादसा मध्य रात के बाद का बताया है। आग की लपटों को देखकर मौके पर काफी लोग जमा हो गए। क्षेत्रीय निवासियों ने सूचना फायर स्टेशन के अलावा विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी। जब तक फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाया तब तक गोदाम राख में तब्दील हो चुका था। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जाता है। हादसा थाना उत्तर क्षेत्र के अंतर्गत कोटला रोड पर वार्ड संख्या 29 के मोहल्ला लोधीपुरम का है। शैलेंद्र राठौर कबाड़ा का व्यवसायी हैं जिनका यहां गोदाम है। रात्रि लगभग एक बजे जब आसपास के लोगों ने जब गोदाम से उठ रही आग की लपटों को देखा तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेडकर्मी मौके पर पहुंचे। काफी प्रयासों के बाद आग पर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.