हजारीबाग, फरवरी 4 -- बड़कागांव। प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत सिकरी निवासी दिलीप राम पिता महादेव राम के मचान में आग लगने से पुआल जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। वहीं पानी लाकर पुआल में लगे आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा था। त्रिवेणी सैनिक की फायर ब्रिगेड सूचना पाते ही तुरंत आई और आग पर काबू पाया। मचान में आग लगने जानवरों का चारा जल गया। लोगों ने सरकार से मवेशियों के लिए चारा उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...