कन्नौज, दिसम्बर 29 -- तालग्राम, संवाददाता। कस्बा तालग्राम में संदिग्ध परिस्थितियों में एक बिजली की दुकान में आग लगने से करीब एक लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। घटना से दुकानदार में आक्रोश है। मोहल्ला टीला निवासी मोहम्मद जफरुद्दीन की मोहल्ला जयनगर में शिवाला मंदिर के पास बिजली के उपकरणों की दुकान है। रविवार रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुकान के पीछे दीवार में सुराख कर दुकान के अंदर आग लगा दी। देर रात दुकान से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने दुकानदार को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दुकानदार ने दुकान खोलकर लोगों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखे पंखे, कूलर, इंडक्शन चूल्हा सहित अन्य बिजली उपकरण जलकर नष्ट हो चुके थे। पीड़ित दुकानदार के अनुसार इस घटना में लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकानदार ने आरोप लगा...