फरीदाबाद, फरवरी 2 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-28 में 10 नंबर भट्ठा कट के पास कार मार्केट में पेंट की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये का माल स्वाहा हो गया। आग कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है। भूपानी कॉलोनी निवासी मनोज कुमार सेक्टर-28 10 नंबर भटठा कट के पास कार मार्केट में पेंट की दुकान चलाते हैं। सोमवार को कार मार्केट बंद थी, लेकिन उनकी दुकान खुली हुई थी। दोपहर में वह अपनी पत्नी की दवा दिलाने केलिए गए हुए थे। उनकी दुकान पर कर्मचारी मौजूद थे। 12:30 बजे के बाद उनके कर्मचारियों ने उन्हें सूचित किया कि उनकी दुकान में आग लग गई है। आग लगने का पता चलते ही वह तुरंत दुकान जाने के लिए रवाना हो गए। वहीं आग की सूचना मिलने पर करीब 1:00 बजे फायर ब्रिगेड कर्मी आग पर काबू पाने के लिए पहुंच गए। भीषण आग को देखते हुए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.