हरदोई, जनवरी 6 -- गोपामऊ। ग्राम पीलवान खेड़ा में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे रफी अहमद के घर में बनी फूस की मड़ैया में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि मड़ैया में बंधी एक गाय और तीन बकरियां जलकर खाक हो गईं। वहां रखी नकदी भी जल गई। रफी अहमद की पत्नी बिट्टी ने बताया कि वह खेत में गन्ना छीलने गई थीं। उन्हें मड़ैया में आग लगने की सूचना मिली। वह दौड़कर घर पहुंचीं पर तब तक आग पूरी तरह फैल चुकी थी और सब कुछ जल चुका था। उन्होंने बताया कि मड़ैया में एक गाय, तीन बकरियों के साथ करीब 13 हजार रुपये नकद रखे थे, जो जल गए। आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने सबमर्सिबल और बाल्टियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। घटना की सूचना प्रशासन को दी गई है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्...